फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest for reservation: 72 army units airlift in haryana

शांति बहाली के लिए सेना की 72 टुकड़ियां एयरलिफ्ट

Sun, 21 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा )
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा ) Updated Sun, 21 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
jat protest for reservation: 72 army units airlift in haryana

सेना के कोर कमांडर शौकीन चौहान ने माना है कि हरियाणा में स्थिति नियंत्रण में नहीं है। सेना की 72 टुकड़ियां शांति बहाली का प्रयास कर रही हैं। कई जगह रास्ते बंद होने के कारण आर्मी के जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। चार हेलीकाप्टरों के जरिये सैनिकों को नौ जिलों में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


कोर कमांडर शौकीन चौहान ने कहा कि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। रोहतक, झज्जर में स्थिति अधिक खराब है। आर्मी की ओर से रोहतक में 16 टुकड़ियां लगाई गई हैं। झज्जर में आठ, हिसार में छह, हांसी में छह, भिवानी में आठ, तोशाम में चार, फतेहाबाद में चार, सिरसा चार, तोशाम में चार टुकड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रोहतक में सेना की कुछ अतिरिक्त भी टुकड़ियां लगाई जा रही हैं। अधिकतर रास्ते बंद होने के कारण सैनिकों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। चार हेलीकाप्टर के जरिये सैनिकों को पहुंचाया जा रहा है। हेलीकाप्टरों ने 60 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। हिसार डाट डिविजन के जीओसी मेजर जनरल पीएम वत्स ने  कहा कि हर काम का एक प्रोसेस होता है। सेना अपने तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को नियंत्रण में करने के लिए काम किया जा रहा है। रोड क्षतिग्रस्त नहीं हैं। कुछ जगह जाम लगाए गए हैं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस, स्थानीय प्रशासन व स्थानीय नेता बातचीत कर प्रयास करेंगे। नेशनल हाईवे को खुलवाना प्राथमिकता रहेगी। हम प्रशासन के सहयोग के साथ काम कर रहे हैं।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरक्षण आंदोलन पीछे छूट चुका है। अब असामाजिक तत्व हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से शनिवार को कोई फायरिंग नहीं की गई। सेना पर किसी तरह की फायरिंग या हमला नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed