फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest and violence, transfer of 1 IAS and 8 HCS officers

जाट आंदोलन की गिरी गाज, IAS समेत 8 HCS अफसर बदले

Fri, 26 Feb 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
jat protest and violence, transfer of 1 IAS and 8 HCS officers

हरियाणा में जाट आरक्षण के नाम पर उपद्रव से उपजे हालात के बीच प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में सुधार की मुहिम छेड़ दी है। वीरवार को आठ एचसीएस अफसरों के तबादले और कुछ अफसरों के निलंबन की कार्रवाई के बाद तबादलों का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। सरकार ने शुक्रवार को तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और आठ एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण तथा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) गिरीश अरोड़ा को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) नियुक्त किया गया है। हैफेड पंचकूला के सचिव और जांच अधिकारी अरबिंद शर्मा को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) राजीव मेहता को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) लगाया गया है। खाद्य एवं औषध प्रशासन के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कमलेश कुमार भादू को हैफेड पंचकूला के सचिव और जांच अधिकारी और खाद्य एवं औषध प्रशासन के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और अतिरिक्त कलेक्टर जयदीप कुमार को गुड़गांव में हुडा-2 का संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार को नारनौल का नगराधीश लगाया गया है।

गुड़गांव हुडा-2 के संपदा अधिकारी तरुण कुमार पावरिया को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नारनौल के नगराधीश प्रदीप अहलावत को सोनीपत का नगराधीश नियुक्त किया गया है।


रजनी शेखरी बनी नोडल अधिकारी
केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटीं रजनी शेखरी सिब्बल को सहकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में मुआवजे के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्टेट लेवल नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed