फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest and violance: 2 DSP and rohtak IG suspended

जाट आंदोलन की गाज गिरी, IG और DSP समेत 6 सस्पेंड

Fri, 26 Feb 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
jat protest and violance: 2 DSP and rohtak IG suspended

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा और उपद्रव से निपटने

विज्ञापन
में कोताही बरतने वाले अफसरों पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को इस मामले में पहली गाज रोहतक रेंज के आईजी रहे श्रीकांत जाघव और इसी जिले में तैनात डीएसपी अमित दहिया और अमित भाटिया पर गिरी।

प्रदेश सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, विभिन्न एचसीएस अफसरों का तबादला करते हुए सरकार ने कैथल में आरक्षण की वकालत करने वाली एसडीएम मनदीप कौर का भी तबादला तो कर दिया, लेकिन उन्हें कोई अन्य पद न सौंपते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।

प्रदेश सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई ऐसे समय में की है, जब एक दिन पहले ही सरकार ने अफसरों की लापरवाही की जांच करने केलिए पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह को नियुक्त किया था। वीरवार को सरकार के फैसलों से साफ हो गया है कि पूर्व डीजीपी की रिपोर्ट मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार कई और अफसरों पर गाज गिराएगी।

1997 बैच के आईपीएस संजय सिंह बने रोहतक रेंज के नए आईजी

jat protest and violance: 2 DSP and rohtak IG suspended

उल्लेखनीय है कि आईजी श्रीकांत जाधव को सरकार ने जाट आंदोलन जारी रहते हुए ही ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन उसके बाद आईजी जाधव के तेवरों से खफा सरकार ने आखिरकार उन्हें अनुशासनात्मक मामले में सस्पेंड करने का फैसला लिया। सस्पेंड किए गए दोनों डीएसपी पर भी यही आरोप है। सरकार ने तीनों अफसरों को ड्यूटी में कोताही बरतने का दोषी भी माना है।

1997 बैच के आईपीएस संजय सिंह को रोहतक का नया आईजी नियुक्त किया गया है। श्रीकांत जाधव के तबादले के बाद से यह पद रिक्त था। वीरवार शाम प्रदेश सरकार ने संजय सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

इसके अलावा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस महानिदेशक (कारागार) परमिंद्र राय को राज्य चौकसी ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है। सरकार ने फरीदाबाद के एसीपी वीर सिंह को रोहतक का डीएसपी लगाया गया है, जबकि मेवात के डीएसपी विवेक चौधरी को भी रोहतक में डीएसपी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed