जाट आंदोलन की गाज गिरी, IG और DSP समेत 6 सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा और उपद्रव से निपटने
प्रदेश सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, विभिन्न एचसीएस अफसरों का तबादला करते हुए सरकार ने कैथल में आरक्षण की वकालत करने वाली एसडीएम मनदीप कौर का भी तबादला तो कर दिया, लेकिन उन्हें कोई अन्य पद न सौंपते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।
प्रदेश सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई ऐसे समय में की है, जब एक दिन पहले ही सरकार ने अफसरों की लापरवाही की जांच करने केलिए पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह को नियुक्त किया था। वीरवार को सरकार के फैसलों से साफ हो गया है कि पूर्व डीजीपी की रिपोर्ट मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार कई और अफसरों पर गाज गिराएगी।
1997 बैच के आईपीएस संजय सिंह बने रोहतक रेंज के नए आईजी
उल्लेखनीय है कि आईजी श्रीकांत जाधव को सरकार ने जाट आंदोलन जारी रहते हुए
ही ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन उसके बाद आईजी जाधव के तेवरों से खफा सरकार
ने आखिरकार उन्हें अनुशासनात्मक मामले में सस्पेंड करने का फैसला लिया।
सस्पेंड किए गए दोनों डीएसपी पर भी यही आरोप है। सरकार ने तीनों अफसरों को
ड्यूटी में कोताही बरतने का दोषी भी माना है।
1997
बैच के आईपीएस संजय सिंह को रोहतक का नया आईजी नियुक्त किया गया है।
श्रीकांत जाधव के तबादले के बाद से यह पद रिक्त था। वीरवार शाम प्रदेश
सरकार ने संजय सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
इसके अलावा सरकार ने
तुरंत प्रभाव से पुलिस महानिदेशक (कारागार) परमिंद्र राय को राज्य चौकसी
ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है। सरकार ने फरीदाबाद के एसीपी वीर सिंह
को रोहतक का डीएसपी लगाया गया है, जबकि मेवात के डीएसपी विवेक चौधरी को भी
रोहतक में डीएसपी नियुक्त किया है।