{"_id":"4f2dc3fd919a208cb6ba51416defad9c","slug":"jat-andolan-jat-reservation-haryana-cm-khattar-cm-khattar-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में उपद्रव ने करवाई सीएम को 'अपनों' की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में उपद्रव ने करवाई सीएम को 'अपनों' की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर हुए उपद्रव की आग के बाद शुरू हुई सियासी हलचल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपने और पराये की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए लाबिंग करने में जुटे विधायकों और मंत्रियों के साथ कान में सलाह देने वाले अधिकारियों तक की पोल खुल कर सामने आ गई है। अब फैसला लेने की बारी खट्टर की है। विधायक दल की बैठक के बाद खट्टर के पक्ष में आए विधायकों को अब मुख्यमंत्री की तरफ से ठोस निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि, बैठक से पहले पार्टी केदोनों धड़ों के विधायकों में जो असंतोष दिख रहा था, वह संघ के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने विधायकों को मुख्यमंत्री में आस्था के साथ उनकी अगुवाई में काम करने की नसीहत दे दी है।
विज्ञापन
इस दौरान निर्दलीय विधायकों ने भी खट्टर में आस्था दिखाई है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने मुख्यमंत्री को बदले जाने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने खट्टर के अब तक के किए कार्यों पर भी संघ की संतुष्टि की मुहर लगा दी है।