फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat andolan, cm khattar, jhajjar sp, kaithal sp, officer transfer, haryana

सीएम खट्टर इन एक्शन: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल

Tue, 01 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
jat andolan, cm khattar, jhajjar sp, kaithal sp, officer transfer, haryana

जाट आंदोलन के दौरान भड़की भीषण हिंसा मामले में दिल्ली में हुई बैठक से वापस लौटते ही मुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल कर दिया।

विज्ञापन


डीजीपी क्राइम डा. केपी सिंह, आईजी होमगार्ड्स परमजीत सिंह अहलावत, डीसीपी वेस्ट गुड़गांव कुलविंदर सिंह, डीसीपी अंबाला शहरी जश्नदीप सिंह रंधावा समेत यमुनानगर के एसपी अरुण नेहरा, कैथल के एसपी कृष्ण मुरारी, रेवाड़ी के एसपी बलवान सिंह, झज्जर के एसपी सुमित कुमार सहित गुड़गांव के दो अन्य पुलिस अधिकारी सुमेर प्रताप सिंह और संगीता रानी का तबादला किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यशपाल सिंघल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) शत्रुजीत कपूर पर गाज गिरेगी। हरियाणा भवन में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में हिंसा पर व्यापक नोकझोंक के बाद सबसे पहले इन अधिकारियों और बाद में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के दौरान ज्यादा नुकसान झेलने वाले परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति बनी, जबकि गैर-जाट विधायकों ने श्वेत पत्र जारी कर सरकारी नौकरियों में विभिन्न जातियों की भागीदारी सार्वजनिक करने की मांग की।

इस दौरान राज्य सरकार के दो मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनखड़ सिर्फ विधायकों के ही नहीं, बल्कि गैर-जाट मंत्रियों के भी निशाने पर रहे। एक मंत्री ने तो इन मंत्रियों के विभागों में कटौती करने की मांग तक कर डाली।

साथ ही इन पर आंदोलन के बारे में सरकार को अंधेरे में रखने तक का आरोप लगाया। बैठक के शुरुआत में जब हिंसा पर चर्चा शुरू हुई, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले भावुक हुए और फिर रोने लगे।

सीएम खट्टर बेहद भावुक हो गए।

jat andolan, cm khattar, jhajjar sp, kaithal sp, officer transfer, haryana

जब बैठक की शुरुआत में विधायकों ने आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा का ब्योरा पेश करना शुरू किया, तो सीएम खट्टर बेहद भावुक हो गए। गैर-जाट विधायकों की ओर से डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी पर सीधा हमला बोला गया।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में तीखी नोंकझोंक के बीच पहले इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनी। इसके बाद सीएम ने भरोसा दिया कि इस दौरान पक्षपात बरतने और मूक दर्शक बने रहने वाले सिपाही से लेकर उच्च अधिकारियों तक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच राज्य सरकार के एक गैर-जाट मंत्री ने जाटों को आरक्षण दिए जाने का तीखा विरोध किया।

उन्होंने कहा कि इस पर फैसला लेने से पहले यह पता करना चाहिए कि इस समय किस जाति के कितने लोग सरकारी नौकरियों में हैं। इस दौरान एक मंत्री विक्रम ठेकेदार ने अभिमन्यु और धनखड़ के पास विभागों की भरमार होने का मामला उठाया और इसमें कटौती की मांग की।
------------------------
कार्रवाई के बाद ही सौहार्द की कोशिश
संगठन महासचिव राम लाल ने विधायकों से गैर-जाट बिरादरी की ओर से बुलाए गए हरियाणा बंद के आह्वान को वापस लेने की दिशा में प्रयास करने की अपील की। हालांकि सभी गैर-जाट विधायकों ने इसे यह कहकर ठुकरा दिया कि इससे पहले दोषी दंगाइयों और प्रशासन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
-------------------
दोषियों को मुआवजा नहीं
बैठक में गैर-जाट विधायकों ने हिंसा के दौरान पुलिस कार्रवाई में मारे गए लोगों को मुआवजा देने का विरोध किया। विधायकों ने हिंसा में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क करने की मांग की। सीएम खट्टर ने एक बार फिर आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलेगा।
--------------
रक्षात्मक रहे जाट नेता
बैठक के दौरान जाट मंत्री और विधायक खामोश रहे। हालत यह रहे कि इन लोगों ने सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed