{"_id":"57c853ba4f1c1b81042cb251","slug":"jat-agitation-again-could-provoke-fire-big-announcement-on-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर भड़क सकती है जाट आंदोलन की 'आग', 13 को बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भड़क सकती है जाट आंदोलन की 'आग', 13 को बड़ी घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
जाट नेता
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण के मुद्दे पर जाट संगठन एक बार फिर आंदोलन की राह पर निकल सकते हैं। बृहस्पतिवार को जाट भवन में पहुंचे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सीबीआई और एसआईटी को लेकर असमंजस की स्थिति है कि मामले की जांच कौन कर रहा है। यदि सरकार ने 13 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट नहीं की तो मय्यड़ में होने वाली रैली में फिर से बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रेसवार्ता में मलिक ने कहा कि बीते दिनों रोहतक में हुई रैली के बाद एसआईटी के उच्च अधिकारी उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं, जिसमें जाटों को बिना किसी जांच के सीधे तौर पर दोषी ठहरा रहे हैं। सरकार ने खुद घोषणा की थी कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी, लेकिन अब एसआईटी के अधिकारी किस आधार पर बयानबाजी कर रहे हैं। सरकार जाटों को गुमराह कर रही है। सरकार को चेताते हुए कहा कि मय्यड़ रैली से पहले सरकार स्थिति स्पष्ट करे, यदि ऐसा नहीं होता तो रैली में बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।

बैठक में ली शपथ
यश्ापाल मलिक, जाट नेता
- फोटो : File Photo
उन्होंने बताया कि रैली के बाद केंद्र सरकार के भी कुछ प्रतिनिधियों ने संपर्क किया है। केंद्र सरकार ने आरक्षण को लेकर ठोस पैरवी करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी साथ मिलकर चलना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार सैनी पर भी निशाना साधा। कहा कि ऐसे कुछ लोगों की वजह से ही प्रदेश का माहौल बिगड़ा था। इन पर लगाम लगनी चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने जाट भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान मलिक ने सभी को शपथ दिलाई कि जाटों का आंदोलन तब तक रहेगा, जब तक जेलों में बंद युवाओं को रिहा नहीं किया जाएगा। समाज के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे और भाईचारा बनाकर रखेंगे। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा, उपाध्यक्ष विजयदीप पंघाल, नरेश बल्हारा, कृष्णलाल हुड्डा, जिला पार्षद सतीश भालौठ और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।