फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaswant and Sandhya won in 20 km race

20 किलोमीटर दौड़ में जसवंत और संध्या चैंपियन

Mon, 29 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jaswant and Sandhya won in 20 km race
चंडीगढ़। खेल परिसर सेक्टर- 7 में दो दिवसीय चंडीगढ़ सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। आखिरी दिन खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में पदक जीते। पुरुष वर्ग की 20 किलोमीटर दौड़ में जसवंत कुमार पहले, विमल कुमार दूसरे और राहुल यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 400 मीटर दौड़ में अकाशदीप पहले, महेंद्र कुमार दूसरे और अंकुश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अर्पित पहले, विजय प्रताप दूसरे और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में चिराग गुप्ता पहले स्थान, उज्ज्वल दूसरे और सार्थक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 800 मीटर रेस में जसप्रीत सिंह पहले, महेंद्र कुमार दूसरे और अकाशदीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 20 किलोमीटर दौड़ में संध्या पहले, आरती दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में आकांशा पहले स्थान, सिमरन दूसरे और सीता तीसरे स्थान पर रही। 500 मीटर दौड़ में साक्षी पहले, आरती दूसरे और अन्नू तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में सिमरन कौर पहले, सुनैना दूसरे और गरिमा सिंह तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में अमृतपाल कौर पहले, गरिमा सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed