फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jasminder Pal won gold in International Traditional Archery Championship

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक तीरंदाजी चैंपियनशिप में जसमिंदर पाल ने जीता स्वर्ण

Fri, 26 Jul 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Jasminder Pal won gold in International Traditional Archery Championship
चंडीगढ़। मलेशिया के बारियो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक तीरंदाजी चैंपियनशिप में जसमिंदर पाल सिंह ने टीम चैंपियन में स्वर्ण पदक जीता। यह चैंपियनशिप 16 से 20 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागी तीरंदाजों को चुनौती के रूप में विभिन्न लक्ष्यों के साथ कई दौर पार किए। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चीन, मलेशिया, भारत, ब्रिटेन, फिलीपींस, हंगरी और हांगकांग के कुल 34 तीरंदाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट एचडीएच अंतराराष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन के तहत एचडीएच तीरंदाजी एसोसिएशन मलेशिया की ओर से आयोजित किया गया। भारत की ओर से इस चैंपियनशिप में दो तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। जिसमें मोहाली से एडवोकेट जसमिंदर पाल सिंह और चेन्नई से वेंकटरमन बालाकृष्णन रहे। दोनों इंडोवैदिक ट्रेडिशनल तीरंदाजी एसोसिएशन नामक पंजीकृत संघ का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। पुरुष वयस्क स्पर्धा में फिलीपींस के तीरंदाज हिकमतयार इदजिलानी ने स्वर्ण पदक जीता, अनुभवी वर्ग में इस्माइल बिन अब कादिर ने स्वर्ण पदक जीता, लंबी दूरी की महिला वर्ग में हंगरी की जसोफिया रेका ने स्वर्ण पदक जीता, और समग्र महिला वर्ग में चीन की क्वीन चू ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में टीम स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय टीम में भारत के दो तीरंदाज जसमिंदर पाल सिंह और वेंटाक्रमण बालाकृष्णन, फिलीपींस के एक तीरंदाज हिकमतयार इदजिलानी और ब्रिटेन के एक अनुभवी तीरंदाज कॉलिन मार्टिन शामिल थे, जिन्होंने 123 अंकों के साथ उच्चतम स्कोर बनाया, जबकि हंगरी ने 96 अंक बनाए। इस टीम इवेंट में केवल प्रति तीरंदाज प्रति लक्ष्य पर एक ही तीर से निशाना लगाने के लिए पांच लक्ष्य दिए गए, जहां अंतरराष्ट्रीय टीम ने बाकी टीमों को हरा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article