फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jashn Beniwal's first cricketer to score double century after lockdown

लॉकडाउन के बाद जश्न बेनीवाल दोहरा शतक जमाने वाले ट्राइसिटी के पहले क्र्रिकेटर

Tue, 26 Jan 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Jashn Beniwal's first cricketer to score double century after lockdown
चंडीगढ़। लॉकडाउन के बाद जश्न बेनीवाल नाबाद दोहरा शतक जमाने वाले ट्राइसिटी के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिवर्सिल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए 132 गेंदों पर 202 की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत चंडीगढ़ अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला को 130 रनों से हरा दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 चौके और 6 छक्के भी जड़े। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट मुकाबला सोमवार को ढकोली क्रिकेट मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए यूनिवर्सिल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 334 का स्कोर बनाया। जश्न 202 नाबाद रनों की पारी के अलावा आर्यन भाटिया ने 46 रन और सोहेल ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला से एकजोत सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट और विवेक गुप्ता ने 44 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम 37.1 ओवर में कुल 204 के स्कोर पर सिमट गई। आयुष सबसे अधिक 69 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में यूनिवर्सिल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम से आर्यन भाटिया ने 13 रन देकर 2 विकेट और जोरावर सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉॅक्स
जश्न बेनीवाला ऑलराउंडर के तौर पर उभरता सितारा
जश्न बेनीवाल ऑलराउंडर हैं। डीएवी स्कूल सेक्टर- 8 में दसवीं में पढ़ते हैं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में युवा ऑलराउंडर के तौर पर तेजी से उभरते सितारा हैं। पिछले साल जनवरी में तेलंगाना में स्कूल नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालते हुए तीसरा स्थान हासिल कराया। इस दौरान उन्होंने 178 रन और गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed