{"_id":"2850dd1d9f4140a0249d4a8c5908919c","slug":"japneet-selected-in-international-team-of-mount-everest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट को नापने जाएगी मोहाली की होनहार बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट को नापने जाएगी मोहाली की होनहार बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
जपनीत कौर का चयन माउंट एवरेस्ट को फतेह करने जाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीम में हुआ है। डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने इस उपलब्धि के लिए जपनीत को बधाई दी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहर की बेटी का सम्मान करेगा जपनीत ने अपने पिता बलजीत सिंह धनोआ समेत सारे शहर का नाम रोशन किया है।
शिवालिक से दसवीं और सेंट सोल्जर से 12वीं पास करने के बाद जपनीत ने देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ में बीसीए में दाखिला लिया।
पहाड़ों पर चढ़ने के शौक के चलते उसने एनसीसी चुनी और सीनियर अंडर अफसर के तौर पर कई राष्ट्रीय कैंपों में हिस्सा लिया। बेस्ट कैडेट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
जपनीत ने जम्मू-कश्मीर में रक्षा सेवाओं के अधीन चल रहे जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में एडवांस कोर्स किया। 2014 में इंडियन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ने जपनीत को स्टोक कैटेगरी के लिए चुना, जिसकी ऊंचाई 6153 मीटर है। इस ग्रुप में 45 मेंबर थे, जिनमें दस लड़कियां थीं।
विज्ञापन
लड़कियों में जपनीत पहले स्थान पर रहीं। फिर फाउंडेशन ने जपनीत को गढ़वाल हिमालय के पास स्थित भागीरथ-3 पहाड़ के लिए चुना।
इस आल इंडिया वुमन एक्सपेंडीशन में देश भर से सिर्फ आठ लड़कियों को चुना गया था। अब काठमांडू की संस्था सेवन सम्मिट ट्रिक्स ने जपनीत को इंटरनेशनल एवरेस्ट एक्सपेंडीशन 2016 के लिए चुना है।
जोकि नौ अप्रैल-2016 को काठमांडू से एवरेस्ट के लिए शुरू होगी। डीसी सिद्धू ने जपनीत को बधाई देते हुए कहा कि उसने मोहाली और पंजाब का नाम रोशन किया है।
प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उसे सम्मानित किया जाएगा।
डीसी ने जपनीत को एवरेस्ट फतेह करने को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसडीएम लखमीर सिंह, पार्षद बॉबी कंबोज, हरदीप सिंह बठलाना और भगवंत सिंह भी मौजूद थे।