फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Japani Garden in Chandigarh, Know Main Attractions

जापानी गार्डन तैयार, जानिए खास आकर्षण

Sat, 18 Oct 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
Japani Garden in Chandigarh, Know Main Attractions

आने वाले दिनों में शहर को एक नया टूरिस्ट स्पॉट मिलने वाला है। सेक्टर-31 में पिछले दो साल से बन रहा जापानी गार्डन लगभग तैयार हो गया है। इस महीने के आखिर तक गार्डन के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये गार्डन 13 एकड़ एरिया में बनाया जा रहा है, जहां जापानी संस्कृतिक की झलक नजर आएगी। गार्डन दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। पहला हिस्सा सेक्टर-31ए और बी के बीच होगा, जबकि दूसरा सी व डी में बनाया जाएगा। अभी गार्डन के पहले हिस्से का ही काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन


दूसरे हिस्से पर निर्माण कार्य बाद में शुरू होगा। खास बात ये होगी कि गार्डन के दोनों हिस्से 100 फुट लंबी सुरंग से जुड़ेंगे, जोकि मार्केट की सड़क के नीचे से होकर गुजरेगी। गार्डन के दोनों हिस्सों के निर्माण पर 7 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं खास आकर्षण
- जापानी संस्कृति की तर्ज पर पैगोडा हट्स होंगी यहां
- वाटर बॉडिज बनाई जाएंगी, जिसमें मछलियों और मगरमच्छ के स्कल्पचर्स बने हैं
- पार्क के प्रवेश पर जापानी स्टाइल के एंट्री गेट होंगे
- पार्क के दो हिस्सों को जोड़ेगी 100 फुट लंबी सुरंग जो सड़क के नीचे से गुजरेगी
- कैंटीन व कैफेटेरिया भी होंगे पार्क में

ये ऐसा इलाका है जहां पहले कोई बड़ा टूरिस्ट स्टेशन नहीं था। जापानी गार्डन बनने से न केवल इस इलाके को एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक सबसे पहले इसी जगह को देखने आएंगे। दोनों फेज बनने के बाद ये गार्डन सुखना लेक और रॉक गार्डन जैसे टूरिस्ट प्लेसेज में गिना जाएगा।
देवेश मौदगिल, डिप्टी मेयर

जापानी गार्डन का फर्स्ट फेज लगभग बन चुका है। इस महीने के आखिर तक इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed