फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   January rain breaks record for two years

जनवरी की बारिश ने तोड़ा दो सालों का रिकार्ड

Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
January rain breaks record for two years
चंडीगढ़। जनवरी की बारिश ने पिछले दो साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 2019 के जनवरी माह के मुकाबले 2020 में 13.2 एमएम अधिक बारिश हुई है। लगातार बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वीरवार को सुबह-शाम धुंध छाने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से सिटी ब्यूटीफुल में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को भी शहर में रिमझिम बारिश होती रही। इस कारण शहर के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई, जो 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 9 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, इससे शहर में सुबह और शाम धुंध छाई रहेगी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

--------
जनवरी में तीन सालों में कितने एमएम हुई बारिश
माह वर्ष बारिश(एमएम)
जनवरी 2018 4.4
जनवरी 2019 21.2
जनवरी 2020 34.4
--------
शहर से कम हुई एयरपोर्ट पर बारिश
एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ के मुकाबले कम बारिश हुई है। तीन दिनों में चंडीगढ़ में 34.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 18.4 एमएम ही बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed