{"_id":"7837112a1e8f3b63b8d0b1a5fa61e3f6","slug":"january-10-auto-will-not-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से आने-जाने वाले ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो से आने-जाने वाले ध्यान दें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
ट्राईसिटी ऑटो रिक्शा यूनियन की एक बैठक बुधवार को सेक्टर-34 केप्रदर्शनी मैदान में हुई। बैठक में करीब 300 सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एलपीजी के बढ़े हुए दामों और ऑटो रिक्शा के खिलाफ प्रशासन के रवैये के खिलाफ रोष जताया। यूनियन के चेयरमैन और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सुरिंदर भारद्वाज ने बताया कि 10 जनवरी को एक दिन का चक्का जाम किया जाएगा।
इस दौरान सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शहर में एक भी एलपीजी ऑटो नहीं चलेगा। उन्होंने शहर में अवैध तरीके से चल रहे डीजल ऑटो को तुरंत बंद करवाने के लिए भी प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन