फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Janata Party appointed Lok Sabha in-charge in Haryana

दुष्यंत चौटाला ने चुनाव 2019 को लेकर कसी कमर, हरियाणा भर में नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी

Sat, 22 Dec 2018 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Janata Party appointed Lok Sabha in-charge in Haryana
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इनेलो से अलग होने के बाद अजय चौटाला का नया सियासी दल जननायक जनपा पार्टी (जजपा) अब चुनावी मोड में आ गई है। जजपा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी और इसके लिए जजपा ने कसरत शुरू कर दी थी। इसके चलते जजपा ने लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसी संदर्भ में नई दिल्ली में जजपा की बैठक में न केवल लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई, वहीं भावी रणनीति पर भी विचार किया गया। इस दौरान लोकसभा तैयारियों के प्रथम चरण में जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश भर में लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह को सिरसा लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। वह इनेलो के जिला प्रधान के साथ-साथ इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। पार्टी की कोर कमेटी ने सांसद दुष्यंत चौटाला को हिसार लोकसभा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी तय की है। 
विज्ञापन


डा. केसी बांगड़ को जेजेपी ने अंबाला लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान रोहतक लोकसभा के प्रभारी बनाए गए हैं। अनंतराम तंवर को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। कमेटी ने सतीश यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की वरिष्ठ नेत्री फूलवती देवी व उमेद लोहान को करनाल लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पानीपत के नेता सुरेश मित्तल और रोहतक के नेता बलवान सिंह सुहाग को दी गई है। पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल बेरी को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। बृज शर्मा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed