फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jangra, who joined Congress, was removed from the post of Chairman of Labor Welfare Board.

Chandigarh News: कांग्रेस में शामिल जांगड़ा को श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया

Fri, 11 Oct 2024 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Jangra, who joined Congress, was removed from the post of Chairman of Labor Welfare Board.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करते ही भाजपा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा को पद से हटा दिया है। चुनाव के दौरान वह भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार भी किया था। वह भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के समर्थक थे। उन्हीं की सिफारिश पर जांगड़ा को करीब सात महीने पहले चेयरमैन नियुक्त किया था। नरेश जांगड़ा बीते महीने 23 सितंबर को रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भव्य बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा में प्रचार भी किया था। इससे भव्य को काफी नुकसान पहुंचा और उनकी हार हो गई। इससे कुलदीप भी जांगड़ा से काफी नाराज थे। जांगड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष के तौर पर भी काम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed