{"_id":"c6e733c5d15916d4f25b7c65e2e3e778","slug":"janak-janni-week-from-8-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनक जननी सप्ताह 8 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनक जननी सप्ताह 8 जनवरी से
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 08 Jan 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह जागृति मंच एवं फूड मैक्स सेक्टर-14 की ओर से 8-14 जनवरी तक जनक-जननी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
8 जनवरी को शाम चार बजे फूड मैक्स स्थित ‘क्रांति कोना’ में माता-पिता के महत्व पर आधारित फोल्डर का लोकार्पण किया जाएगा। कारगिल युद्ध के शहीद मेजर संदीप सागर के माता-पिता रक्षा सागर व प्रो. हरबंश लाल लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
माता-पिता के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते इस फोल्डर में श्रीरामचरितमानस, श्री गुरु ग्रंथ साहिब, क़ुरान शरीफ और पवित्र बाइबिल में दर्ज़ विचार व दर्शन को स्थान दिया गया है।
इसके अलावा कविता, प्रेरक-प्रसंग एवं सूक्तियों आदि के माध्यम से इस फोल्डर में माता-पिता का सम्मान करने एवं उनकी आज्ञा पालन की नसीहत दी गई है।
कार्यक्रम में पंचकूला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वयोवृद्ध शिक्षाविद स. प्रीतम सराय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि इतिहासकार प्रो. एमएम जुनेजा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।