फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jammu resident elderly woman cut gold bracelet at PGI bus stop

जम्मू निवासी बुजुर्ग महिला का पीजीआई बस स्टॉप पर काटा सोने का कंगन

Tue, 25 Feb 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jammu resident elderly woman cut gold bracelet at PGI bus stop
चंडीगढ़। पीजीआई बस स्टॉप पर तीन शातिर महिलाओं की ओर से जम्मू के ग्रेटर कैलाश निवासी बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूझबूझ से लोगों ने कंगन काटने वाली एक महिला को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गईं। सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे की है। शिकायतकर्ता सुनीता अरोड़ा (64) ने बताया कि वह मूलरूप से जम्मू के ग्रेटर कैलाश निवासी हैं। वह जम्मू से इलाज के लिए पीजीआई में आई थी। वह पंचकूला निवासी अपनी बहन के घर रुकी हुई हैं। सोमवार सुबह वह पीजीआई में ब्लड सैंपल देने के लिए गई थी। दोपहर करीब 12.45 बजे वापस बहन के घर लौटने के लिए पीजीआई के बस स्टॉप पर ऑटो का इंतजार करने लगी। इस दौरान उनके सामने हाउसिंग बोर्ड जाने वाला एक ऑटो आकर रुका। जैसे ऑटो में बैठने लगी तो उनके पीछे तीन महिलाएं भी साथ आने लगी। तभी उनमें से एक ऑटो के अंदर बैठ गई और कहने लगी कि वह थोड़ा आगे पीछे हो जाए जिससे ऑटो के अंदर जाने में आसानी हो जाएगी। तभी उनके बाएं हाथ में चुभन हुई। देखा तो हाथ से खून बह रहा है और सोने का कंगन कट गया था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एक 60 वर्षीय महिला को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गईं। बता दें कि इससे पहले भी गैंग पीजीआई बस स्टॉप पर सक्रिय रह चुका है। पुलिस इससे पहले ऐसे ही मामले में दो से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह गिरोह लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed