फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar West by-election 16 candidates nominations found correct

Jalandhar West By Election: जांच में सात नामांकन कैंसिल, अब उपचुनाव के मैदान में बचे 16 उम्मीदवार

Mon, 24 Jun 2024 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

जालंधर पश्चिमी उप चुनाव में 16 उम्मीदवारों के बीच जंग होगी। इनके नामांकन सही पाए गए हैं। पड़ताल में सात नामांकन कैंसल कर दिए गए हैं। उपचुनाव के लिए कुल 23 उम्मीदवार और 12 कवरिंग ने नामांकन भरे थे।

विज्ञापन
Jalandhar West by-election 16 candidates nominations found correct
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की जांच की गई। जांच के बाद 16 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से जांच के दौरान सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। वहीं 12 कवरिंग उम्मीदवार भी मैदान में थे। कुल 35 नामांकन हुए थे। 

उन्होंने कहा कि राज कुमार, इंद्रजीत सिंह, विशाल, अजय कुमार भगत, नीटू शटरांवाला, अजय, वरुण कलेर, अमित कुमार, आरती और दीपक भगत (सभी निर्दलीय) के अलावा, भाजपा के शीतल अंगुराल, शिरोमणि अकाली दल (अ) के सरबजीत सिंह, बसपा के बिंदर कुमार, आम आदमी पार्टी के महिंदर पाल, कांग्रेस की सुरिंदर कौर, शिरोमणि अकाली दल की सुरजीत कौर के नामांकन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उनमें अंजू अंगुराल कवरिंग कैंडिडेट भाजपा, करण सुमन कवरिंग कैंडिडेट कांग्रेस, अतुल भगत कवरिंग कैंडिडेट आम आदमी पार्टी, परमजीत मल्ल कवरिंग कैंडिडेट बीएसपी के पर्चे खारिज हुए हैं, क्योंकि इनमें मुख्य पार्टियों के नामांकन पत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा इकबाल चंद, जिनके प्रस्तावक होशियारपुर जिले से थे, बलविंदर कुमार को आवश्यक 10 प्रस्तावक न होने के कारण और महेंद्रपाल का नामांकन फॉर्म 2-बी पर उम्मीदवार द्वारा हस्ताक्षर न करने और आवश्यक 10 प्रस्तावक न होने के कारण खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed