फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Sessions Court acquitted Raja Kandola kingpin of 200 crores international drug racket

Punjab: 200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का सरगना राजा कंदोला बरी, आरोपों के सबूत पेश नहीं कर पाई पुलिस

Wed, 20 Dec 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई।

विज्ञापन
Jalandhar Sessions Court acquitted Raja Kandola kingpin of 200 crores international drug racket
पुलिस गिरफ्त में राजा कंदोला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई। जालंधर पुलिस ने कंदोला को जून 2012 में गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन


सीनियर एडवोकेट मंदीप सचदेवा ने बताया कि राजा कंदोला को 14 किलो हेरोइन के साथ काबू किया गया था। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने उसे गिरफ्तार किया था। राजा कंदोला पर तीन हजार करोड़ की आइस का केस था। लेकिन पुलिस अदालत में आइस की बरामदगी ही नहीं दिखा पाई। 
विज्ञापन


14 किलो हेरोइन भी पुलिस ने नवांशहर के पास एक घर से बरामद की थी। पुलिस ने कहा था कि यह हेरोइन कंदोला के घर से बरामद हुई है। जांच में साफ हुआ कि वह घर कंदोला का नहीं था। कोर्ट ने पाया कि कंदोला के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। जिसके बाद कंदोला को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed