{"_id":"646d1d164b4a950225093b16","slug":"jalandhar-rushali-kaler-secured-492nd-rank-in-upsc-exam-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: मां IAS अधिकारी... अब बेटी ने पास की यूपीएससी परीक्षा, रूशाली को ऐसे मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: मां IAS अधिकारी... अब बेटी ने पास की यूपीएससी परीक्षा, रूशाली को ऐसे मिली सफलता
Wed, 24 May 2023 01:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 01:40 AM IST
सार
शाली के पिता स्टीफन कलेर उद्योगपति और राजनेता हैं। स्टीफन कलेर और मां बबीता कलेर ने कहा कि हर परिस्थिति में अभिभावक बच्चों का साथ देते हैं लेकिन कर्म तो वही करते हैं। बेटी ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर उन्हें गौरवान्वित कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC Result:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर की रूशाली कलेर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 492 रैंक हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। रूशाली कलेर ने कहा कि जब आईएएस बनने का सपना देखा था तब चीजें आसान नहीं थी। उन्होंने पिछले साल यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सकीं थीं। इसके बाद उन्होंने फिर से दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की।
विज्ञापन
रुशाली बताती हैं कि चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन करने के बाद वह घर आ गईं और पिछले दो सालों से तैयारी में जुटी थीं। मैं बचपन से ही मां को देखकर बड़ी हुई हूं और उन्हीं की तरह बनना चाहती थी लेकिन मां अपनी ड्यूटी पर रहती थीं तो पिता हर समय उनके साथ खड़े रहते थे। रूशाली ने कहा कि वह कभी कोचिंग नहीं गईं और घर पर ही सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया। ऑप्शनल में पॉलिटिकल साइंस की तैयारी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जरूर की है।
विज्ञापन
शुरुआत में पढ़ाई 16 घंटे तक करती थी और पेपर के समय 10-12 घंटे पढ़ाई। घर में मां और बुआ दोनों आईएएस हैं लेकिन ड्यूटी पर रहती थीं जब भी कोई चीज समझ में नहीं आती थी तो फोन पर बात कर लेती थी। जब साक्षात्कार की बारी आई तो आईएएस मां बबीता कलेर ने उन्हें पर्सनलिटी टेस्ट के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
रुशाली के पिता स्टीफन कलेर उद्योगपति और राजनेता हैं। स्टीफन कलेर और मां बबीता कलेर ने कहा कि हर परिस्थिति में अभिभावक बच्चों का साथ देते हैं लेकिन कर्म तो वही करते हैं। बेटी ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर उन्हें गौरवान्वित कर दिया है।