{"_id":"01af4af1d0aa82918f5e297099c66254","slug":"jalandhar-inspector-arrest-young-men-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, दो फर्जी इंस्पेक्टरों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, दो फर्जी इंस्पेक्टरों की कहानी
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी थाने की पुलिस ने दो जालसाज युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने वीजा हासिल करने के लिए खुद को पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताया था। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी मुकेरियां और सतवंत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना बारादरी के प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी युवक कुलविंदर सिंह और सतवंत सिंह को जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों युवकों का आपस में कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर को इमिग्रेशन से पत्र मिला था जिसमें दोनों युवकों की रिपोर्ट मांगी गई थी। दोनों युवकों ने वीजा आवेदन में खुद को पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताया था और रिहायश पुलिस लाइन जालंधर बताई थी। दोनों युवकों ने वीजा के लिए पुलिस विभाग की तरफ से एनओसी भी बनाकर भेजी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच उन्हें सौंपी गई थी। जांच में पता चला कि दोनों युवकों ने विदेश जाने के लिए धोखाधड़ी की है। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।