फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar, general store, steal, burn, Gurudwara

चोरी के बाद दुकान में लगाई आग

Tue, 02 Dec 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 02 Dec 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, general store, steal, burn, Gurudwara
चोरों ने कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को गच्चा देकर करियाना स्टोर में चोरी के बाद दुकान में आग लगा दी। वहीं गुरुद्वारा साहिब से चोर गोलक उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने हरनामदास पुरा की निकटवर्ती आबादी भगवानदासपुरा में एक करियाना स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान को आग लगा दी। चोरी का शिकार हुए कृष्णा जनरल स्टोर के मालिक कमल किशोर पुत्र कृष्ण ने बताया कि वे सोमवार रात को 10.30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। ढाई बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन


कमल किशोर ने बताया कि जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड के दो अग्निशमन वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से नकदी और सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आग की वजह से दुकान में पडे़ तीन फ्रिज और काफी सामान जल गया। मालिक ने बताया कि उन्हें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की दूसरी वारदात न्यू बारादरी स्थित आईजी कार्यालय के समक्ष गुरुद्वारा साहिब में हुई है।


चोर गुरुद्वारा साहिब से गोलक चुरा ले गए। गुरुद्वारा के सेवादार जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि वे सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि चोर गोलक चुरा ले गए थे। चोर रोशनदान तोड़कर गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हुए। गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने पुलिस के आईजी का कार्यालय है। यहां हमेशा सुरक्षा दस्ता तैनात रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed