{"_id":"6618ce4a58f05de3470703f7","slug":"jalandhar-commissionerate-police-arrests-one-associate-of-jaipal-bhullar-gang-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: सीमा पार से नशे की तस्करी का भंडाफोड़, जयपाल भुल्लर गिरोह का एक आरोपी काबू, हेरोइन-पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: सीमा पार से नशे की तस्करी का भंडाफोड़, जयपाल भुल्लर गिरोह का एक आरोपी काबू, हेरोइन-पिस्तौल बरामद
Fri, 12 Apr 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:14 PM IST
सार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशे की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कुख्यात जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़े एक आरोपी को काबू कर उससे तीन किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं। यह रैकेट सीमा पार पाकिस्तान से हेरोइन मंगाता था।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हेरोइन और हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़े एक आरोपी को काबू कर उससे तीन किलो हेरोइन और 2 अवैध पिस्टल बरामद किए हैं।
आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अफीम व हथियार मंगवाता है। पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले सारज उर्फ बाऊ के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें उसका पाकिस्तान संपर्क खंगाल रही हैं।
कमिश्नर पुलिस स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से नाकेबंदी की हुई थी और इस दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका। कार चालक ने कार को वापस दौड़ाने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने उसको काबू कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाद में आरोपी से पूछताछ के बाद दो पिस्तौल व 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के करीबी गैंगस्टर चंदू के संपर्क में था। बाऊ का सारा हथियार और हेरोइन तस्करी का नेक्सेस गैंगस्टर चंदू के जरिये चल रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड में जयपाल भुल्लर के खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज थे। इनमें होशियारपुर गन हाउस डकैती, मोहाली, पंचकूला, कोटा, बीकानेर खजांची मार्केट, लुधियाना एयरटेल शोरूम में बैंक डकैती, पंचकूला के भाजपा नेता से मर्सिडीज की लूट, रुपये के तांबे से भरे ट्रक की लूट शामिल हैं। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का कोलकाता में साल 2021 में पंजाब पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था। वीरवार को जयपाल के पिता भूपिंदर सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने उन्हें फिरोजपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। भूपिंदर सिंह पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर शर्मा के मुताबिक बाऊ ने एक कुख्यात तस्कर चंदू फिरोजपुरिया के साथ संपर्क कायम कर रखा था और नशे की तस्करी का धंधा तेज कर रखा था।