फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalabhishek Shiva Yoga Nagpanchami devotees arrived pagoda Lord Shiva

नागपंचमी पर शिव योग में जलाभिषेक, शहर के शिवालयों में भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे

Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek Shiva Yoga Nagpanchami devotees arrived pagoda Lord Shiva
चंडीगढ़। नाग पंचमी पर शनिवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों ने शिवयोग में अपने परिवार के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया। लोगों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के दौरान भी मास्क लगा रखे थे। नाग पंचमी पर शिव भक्तों ने सुबह से ही शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया। कई मंदिर कमेटियों ने जलाभिषेक के लिए स्टैंड बना रखा है।
विज्ञापन

सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि नाग पंचमी पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम में भगवान शिव का फूलों से भव्य शृंगार हुआ। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भगवान पारदेश्वर की भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भक्तों ने पारदेश्वर शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

श्री महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि भगवान पारदेश्वर की आराधना के लिए शहर के विभिन्न भागों से भक्त सावन में पहुंचते हैं। नाग पंचमी के दिन बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी विमलेश तिवारी ने बताया कि सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सेक्टर-20 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में स्थित शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed