फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jailor Shamsher Singh Dahiya forcibly retired by the Haryana government

Haryana: जेलर शमशेर सिंह दहिया ने मांगे थे पांच लाख रुपये, अब सरकार ने किया जबरन सेवानिवृत्त

Wed, 30 Nov 2022 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Nov 2022 09:42 PM IST
सार

एडीजे ने अपनी जांच रिपोर्ट में शमशेर दहिया पर लगे आरोप की पुष्टि की। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दहिया के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की। बुधवार को हरियाणा के गृह सचिव ने शमशेर सिंह दहिया के सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Jailor Shamsher Singh Dahiya forcibly retired by the Haryana government
पूर्व जेलर शमशेर सिंह दहिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए हिसार के पूर्व जेलर शमशेर सिंह दहिया को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया है। कैदी से पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में दहिया एक साल पहले निलंबित किए गए थे। बुधवार को हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस बारे में आदेश जारी किया। हालांकि, दहिया के खिलाफ चल रही न्यायिक और विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला निर्भर रहेगा।

विज्ञापन


दहिया पर आरोप थे कि उन्होंने हिसार जेल में बतौर अधीक्षक रहते कैदी अनुरोध के परिजनों से पांच लाख रुपये मांगे थे। अनुरोध उर्फ बंटी हिसार के बिसला हत्याकांड और एक अन्य हत्या के केस में हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद था। अनुरोध की मां उर्मिला देवी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग और प्रदेश सरकार को लिखित में मामले की शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


एक सीसीटीवी फुटेज साथ में दी गई थी, जिसमें एक युवक पैसे की मांग करता दिख रहा है। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिसार के एडीजे को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। एडीजे ने अपनी जांच रिपोर्ट में शमशेर दहिया पर लगे आरोप की पुष्टि की। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दहिया के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की। बुधवार को हरियाणा के गृह सचिव ने शमशेर सिंह दहिया के सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed