{"_id":"66409295a72e3733f50bcd4a","slug":"jail-watchman-beaten-up-for-stopping-him-from-burning-fire-in-punjab-police-registered-case-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आग जलाने से रोकने पर दो आरोपियों ने निगरान हवालाती को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आग जलाने से रोकने पर दो आरोपियों ने निगरान हवालाती को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू
Sun, 12 May 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 12 May 2024 03:27 PM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में अजय कुमार निवासी न्यू अरमान नगर थाना रामा मंडी जालंधर ने बताया कि वह माडर्न जेल कपूरथला में 10 साल की सजा काट रहा है। उसे जेल विभाग की ओर से अस्पताल में बतौर निगरान अस्पताल टीवी वार्ड में लगाया हुआ है। आग जलाने से रोकने पर उस पर लोहे के सुए से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के कपूरथला माडर्न जेल के अस्पताल के टीवी वार्ड में दो हवालातियों को आग जलाने से रोकना निगरान हवालाती को महंगा पड़ गया। दोनों हवालातियों ने उस पर लोहे के सुए से हमला करके गंभीर से जख्मी कर दिय। जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने निगरान हवालाती के बयान पर दोनों आरोपी हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को दिए बयान में अजय कुमार निवासी न्यू अरमान नगर थाना रामा मंडी जालंधर ने बताया कि वह माडर्न जेल कपूरथला में 10 साल की सजा काट रहा है। उसे जेल विभाग की ओर से अस्पताल में बतौर निगरान अस्पताल टीवी वार्ड में लगाया हुआ है। 9 मई को 11 बजे विनोद कुमार व आरजू टीवी वार्ड में दाखिल हुए।
विज्ञापन
दोनों ने वार्ड में आग जला दी, जिस पर उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने लोहे के सुए से उस पर हमला कर दिया। उसके कंधे व कमर में वार कर गहरे जख्म कर दिए। इस पर जेल विभाग ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। थाना कोतवाली की पुलिस ने निगरान हवालाती के बयान पर विनोद कुमार व आरजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हवालाती माडर्न जेल में बंद हैं।
विज्ञापन