{"_id":"5e9c04f98ebc3e6ff06bd342","slug":"jail-warden-of-bhondsi-jail-tests-positive-for-covid19-after-returning-from-his-home-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भोंडसी जेल का वार्डन भी मिला कोरोना पॉजिटिव, भिवानी से था लौटा, परिवार आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भोंडसी जेल का वार्डन भी मिला कोरोना पॉजिटिव, भिवानी से था लौटा, परिवार आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Sun, 19 Apr 2020 01:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी जिले में कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। दरअसल, यह व्यक्ति गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल में वार्डन के पद पर तैनात है। नौ अप्रैल को वह अपने घर छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन
छुट्टी समाप्त होने के बाद 16 अप्रैल को रोहनात निवासी जेल वार्डन अपनी ड्यूटी पर लौटा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे गुरूग्राम में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबकि वार्डन ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले ही पॉजिटिव मिला है और वह जेल में किसी के भी संपर्क में नहीं आया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना भिवानी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी तो हड़कंप मच गया। रोहनात निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति के परिवार में उसकी 70 वर्षीय मां और 35 वर्षीय पत्नी है। उसकी एक 14 साल की लड़की और 12 साल का लड़का भी है। व्यक्ति को फिलहाल गुरुग्राम में ही एकांतवास पर रखा गया है। जबकि भिवानी स्वास्थ्य विभाग ने सभी परिजनों को क्वारंटीन सेंटर लोहानी में रखा है। क्वारंटीन इंचार्ज डॉ राजेश ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव वार्डन की मां-पत्नी और दो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
Jail warden of Bhondsi Jail tests positive for #COVID19 after returning from his home in Bhiwani. He was tested positive before he joined duty and no one at the Jail came in contact with him: Chief Medical Officer Gurugram, Haryana
— ANI (@ANI) April 19, 2020