फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jail warden of Bhondsi Jail tests positive for COVID19 after returning from his home in Bhiwani

हरियाणा: भोंडसी जेल का वार्डन भी मिला कोरोना पॉजिटिव, भिवानी से था लौटा, परिवार आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sun, 19 Apr 2020 01:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Jail warden of Bhondsi Jail tests positive for COVID19 after returning from his home in Bhiwani
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा के भिवानी जिले में कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। दरअसल, यह व्यक्ति गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल में वार्डन के पद पर तैनात है। नौ अप्रैल को वह अपने घर छुट्टी पर आया था।

विज्ञापन


छुट्टी समाप्त होने के बाद 16 अप्रैल को रोहनात निवासी जेल वार्डन अपनी ड्यूटी पर लौटा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे गुरूग्राम में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबकि वार्डन ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले ही पॉजिटिव मिला है और वह जेल में किसी के भी संपर्क में नहीं आया है।
विज्ञापन


इसकी सूचना भिवानी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी तो हड़कंप मच गया। रोहनात निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति के परिवार में उसकी 70 वर्षीय मां और 35 वर्षीय पत्नी है। उसकी एक 14 साल की लड़की और 12 साल का लड़का भी है। व्यक्ति को फिलहाल गुरुग्राम में ही एकांतवास पर रखा गया है। जबकि भिवानी स्वास्थ्य विभाग ने सभी परिजनों को क्वारंटीन सेंटर लोहानी में रखा है। क्वारंटीन इंचार्ज डॉ राजेश ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव वार्डन की मां-पत्नी और दो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed