फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jail Minister Sarwan Singh Phillaur Resigned

जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर का पद से इस्तीफा

Thu, 22 May 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 May 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jail Minister Sarwan Singh Phillaur Resigned

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सरकार को एक बढ़ा झटका लगा है। जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाब में अरबों रुपये की ड्रग तस्करी में जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे का नाम सामने आया था। उसके बाद से ही फिल्लौर पर मंत्री पद छोडऩे का दवाब बन रहा था। सूत्रों के मुताबिक, फिल्लौर से लोकसभा चुनाव के कारण यह इस्तीफा नहीं लिया गया था।

गौरतलब है कि 600 करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट में पकड़े गए भोला ने पंजाब के जेल मंत्री सरवन सिंह के बेटे दमनवीर सिंह के नामों का खुलासा किया। भोला के इस खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री पुत्र दमनवीर सिंह को समन जारी किए थे।
विज्ञापन


पुलिसिया पूछताछ में भोला ने बताया था कि दमनवीर ने दिल्ली के एक सिंथेटिक ड्रग सप्लायर से मुलाकात करवाई। वरिंदर उर्फ राजा नामक यह व्यक्ति इसी मामले में पटियाला जेल में बंद है। एक अन्य व्यापारी चुन्नीलाल गाबा इनकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग बर्फ जमाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली बनावटी दवा का इसमें इस्तेमाल करते थे। बताया जाता है कि चुन्नीलाल की कमाई में 16 करोड़ का इजाफा भी हुआ था और आयकर विभाग का उस पर छापा भी पड़ा था।

भोला ने कई और नामों का भी खुलासा किया है जो उसे डॉलर को रुपये में बदलने सहित अन्य तरह की मदद पहुंचाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed