फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jail administration is doing videography of Ram Rahim's activities

डेरामुखी का हर ‘निवाला’ कैमरे की नजर में, हर चीज की होती है वीडियो रिकार्डिंग

Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
jail administration is doing videography of Ram Rahim's activities
Ram Rahim - फोटो : File Photo
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के मुंह में जाने वाले हर एक निवाले पर कैमरे की नजर है। विशेष बैरक में बंद डेरामुखी जो भी खाता पीता है जेल प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर उसकी वीडियोग्राफी करवा रहा है। जेल से बाहर आए गांव सुनारिया के एक बंदी ने कृष्ण ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


कृष्ण के मुताबिक वह मारपीट के मामले में जेल में बंद था। एक कैदी राम रहीम के लिए खाना लेने मेस में जाता है। वहां से खाना लेने और खाने को राम रहीम की बैरक तक पहुंचाने की प्रक्रिया की एक जेल कर्मचारी वीडियो रिकार्डिंग करता है। इतना ही नहीं जब तक राम रहीम पूरा खाना नहीं खा लेता रिकार्डिंग होती रहती है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिस दिन से राम रहीम को जेल में लाया गया है उसी दिन से जेल प्रशासन उसके खाने पीने की वीडियो रिकार्डिंग करवा रहा है। राम रहीम के आत्महत्या करने या शरीर को कोई चोट पहुंचाने के डर से यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राम रहीम के खाने के साथ कोई छेड़खानी न हो, इसलिए भी सावधानी बरती जा रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही राम रहीम के एक अनुयायी ने अंबाला जेल में आत्महत्या कर ली थी। राम रहीम की एक-एक गतिविधि की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों ने की डेरामुखी को शिफ्ट करने की मांग 

jail administration is doing videography of Ram Rahim's activities
Ram Rahim - फोटो : File Photo
कैदियों ने की डेरामुखी को शिफ्ट करने की मांग 
रोहतक। डेरामुखी के जेल में बंद होने के कारण बैरक में कैद कैदियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कैदियों ने डेरामुखी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। ताकि उसकी वजह से अन्य कैदियों के मानवाधिकारों का हनन न हो। इस संबंध में जेल प्रशासन से गुहार लगाई गई है।

डेरामुखी के जेल में आने के बाद से यहां अखबार भी नहीं पहुंचाए जा रहे हैं। राम रहीम की वजह से अधिकतर कैदी जेल के फोन से परिजनों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। इस फोन से बात करने के लिए हर कैदी को सुबह शाम 5-5 मिनट का समय मिलता है। हालांकि जेल प्रशासन की तरफ से डेरामुखी को आम कैदी की तरह ही रखा जा रहा है। वह बैरक में सीमेंट के बेड पर सो रहा है और साधारण कैदी की तरह जेल का खाना खाता है।

आईजी और एसपी ने किया जेल नाकों का दौरा 
रोहतक। राम रहीम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क और एसपी पंकज नैन ने जेल नाकों का दौरा किया। काफिले के साथ पहुंचे दोनों अधिकारियों ने नाके पर इंचार्ज से बातचीत की। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध आदमी को जेल की तरफ न जाने दें। इसके अलावा डेरामुखी के अनुयायियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत सूचित करने के आदेश दिए। पुलिस ने जेल के आसपास अभी अस्थायी नाके लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed