{"_id":"ab23439d7079ef08579d9f94b0a79b9f","slug":"jagranv-ludhiana-uncle-wounded-critical-condition-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में मामा ने खुद को लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में मामा ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Wed, 27 Aug 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बंटवारे एवं मामा-मामी की फोटो खींच कर इंटरनेट पर डालने पर शुरू हुई मामा भानजे की लड़ाई के दौरान भानजे के हाथ तेजधार हथियार देख कर मामा ने खुद को आग लगी दी। गंभीर हालत में जख्मी मामा को जगरांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जगरांव एवं पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे सुखदेव सिंह के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुखदेव सिंह ने जगरांव पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा की मौत हो जाने के बाद वह अपने भानजे जगविंदर सिंह को छोटी उम्र में ले आए थे। उन्होंने उसकी अपने बेटे की तरह परवरिश की, लेकिन भानजा बड़ा होते ही उसके खिलाफ हो गया। जगविंदर ने कुछ समय पहले मामा-मामी की फोटो खींच कर नेट पर डालने लगा। इस बात पर हुए झगड़े के बाद उनका जायदाद एवं सामान के लिए बंटवारा हो गया।
बुधवार सुबह लगभग आठ बजे वह भानजे के घर पड़ा सामान उठाने गया। तभी भानजे जगविंदर ने सामान उठाने न दिया और झगड़ा करने लगा। सुखदेव ने कहा कि जगविंदर ने उसे मारने के लिए तेजधार हथियार उठा लिया, भानजे के हाथ मरने की बजाए उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
विज्ञापन
सुखदेव के अनुसार आग की लपटों को भानजे ने कुछ देर बाद पानी डाल कर बुझा दिया और खुद फरार हो गया। सुखदेव की चीखें सुनकर उसकी पत्नी एवं गांव के लोग आ गए। उसे बाद में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।