{"_id":"65aca13b159f134ad60d9ff9","slug":"jaggu-bhagwanpuria-shifted-to-bathinda-jail-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बठिंडा जेल भेजा गया जग्गू भगवानपुरिया, मगर यहां पहले ही जता चुका जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बठिंडा जेल भेजा गया जग्गू भगवानपुरिया, मगर यहां पहले ही जता चुका जान को खतरा
Sun, 21 Jan 2024 10:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:27 AM IST
सार
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को अब बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले वह कपूरथला की जेल में बंद था। जग्गू बठिंडा जेल नहीं जाना चाहता था। इसके खिलाफ उसने पिछले साल अक्तूबर में हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। जग्गू के वकील ने पंजाब के डीजीपी और जेल प्रशासन को लीगल नोटिस भेजा है। जग्गू के छह अन्य साथियों को भी शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया और उसके साथियों को सुरक्षा कारणों की वजह से कपूरथला जेल से बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि छह जनवरी को कपूरथला की जेल में जग्गू भग्वानपुरिया ने एक एलसीडी तोड़ दी थी। अन्य कैदियों से झगड़ा भी किया था। इस संबंध में कपूरथला कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। अब जग्गू भगवानपुरिया और उसके अन्य साथियों को बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि लगभग पांच महीने पहले जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें उसने बठिंडा जेल में शिफ्ट न करने की अपील की थी। याचिका में जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने लॉरेंस बिश्नोई, दिलप्रीत बावा, नीता देओल, गुरप्रीत सेखों और अन्य गैंगस्टरों से जान का खतरा होने का दावा किया था।
विज्ञापन
याची ने कहा कि खतरा केवल गिरोह के नेताओं से नही नहीं बल्कि उनके समर्थकों और उनसे सहानुभूति रखने वालों से भी है क्योंकि वे याची को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। अगर उसे बठिंडा जेल में स्थानांतरित किया गया तो वहां मौजूद गैंगस्टर उसकी जान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जग्गू को किसी अन्य केंद्रीय जेल में शिफ्ट करने को कहा था और इसी के साथ याचिका का निपटारा कर दिया था। अब जग्गू को बठिंडा जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल प्रशासन ने इस फैसले पर जग्गू के वकील ने आपत्ति जताई और पंजाब के डीजीपी को नोटिस भेजा है।