फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaggi Johal And Four Others are Acquitted

फरीदकोटः आतंकी गतिविधियों का आरोपी जग्गी जौहल चार साथियों संग बरी

Wed, 24 Jul 2019 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Jaggi Johal And Four Others are Acquitted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फरीदकोट जिला अदालत ने बुधवार को पंजाब में आतंकी गतिविधियों और टारगेट कीलिंग के लिए विदेश से फंडिंग करने के आरोपों में घिरे जगतार सिंह उर्फ जग्गी जौहल व उसके चार साथियों को बरी करने का आदेश सुनाया। साक्ष्य के अभाव के चलते बरी किए आरोपियों में जग्गी जौहल के अलावा गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, त्रिलोक सिंह, तलजीत सिंह, जगजीत सिंह जम्मू शामिल है।

विज्ञापन


इन सभी को फरीदकोट पुलिस ने 21 जून 2017 को थाना बाजाखाना में दर्ज केस में नामजद किया था। उस समय पहले यह केस स्टेट स्पेशल सेल अमृतसर की ओर से गिरफ्तार फरीदकोट के गांव जीवनवाला निवासी संदिग्ध गुरप्रीत सिंह प्रीत के खिलाफ ही दर्ज किया था। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह प्रीत के घर से 32 बोर की देसी रिवाल्वर व 5 कारतूस बरामद किए थे। इस केस में पड़ताल के आधार पर स्टेट स्पेशल सेल ने जग्गी जौहल व तीन अन्य को भी नामजद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट सेल का दावा था कि गुरप्रीत सिंह प्रीत को जग्गी जौहल व अन्य साथियों ने हथियार व फंड मुहैया करवाए थे और उसे अभी काम सौंपा जाना था लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस केस में स्टेट सेल की ओर से समय पर चालान पेश नहीं किया जा सका था। 


इस पर जग्गी जौहल समेत सभी को कुछ माह पहले ही जमानत मिल गई थी। जग्गी जौहल के वकील मनदीप चानना ने कहा कि बुधवार को अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजेश कुमार की अदालत ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने की प्रक्रिया के दौरान हुई बहस के बाद उनकी दलीलों पर जिला अदालत ने सभी को बरी करने का आदेश सुनाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed