{"_id":"85fd7cd43aa55af86c127ed588d16121","slug":"jagdish-bhola-two-fellow-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश भोला के दो साथी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीश भोला के दो साथी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला मोहाली
Updated Sat, 23 Nov 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
अरबों के ड्रग्स रैकेट के सरगना जगदीश भोला के दो साथियों मनिंदर सिंह उर्फ बिट्टू औलख और परमजीत सिंह पम्मा को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
सरकारी पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपियों ने मुंबई में ड्रग्स छिपा कर रखी हैं। उन्हें रिकवर करना है। इसलिए सात दिन का पुलिस रिमांड दिया जाए।
परंतु अदालत ने सिर्फ तीन दिनों का ही पुलिस रिमांड दिया। पुलिस ने अदालत में एक और अर्जी देकर मांग की है कि सुरक्षा कारणों के चलते अगली पेशी पर भोला को हथकड़ी लगाकर अदालत लाने की इजाजत दी जाए।
भोला की अगली पेशी शनिवार को है। गौरतलब है कि पुलिस ने बिट्टू औलख को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक किलो सिंथेटिक ड्रग बरामद हुई थी।
बिट्टू औलख को इस गैंग का प्रमुख सदस्य माना जाता है। जबकि, परमजीत सिंह पम्मा को पुलिस पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पम्मा चोरी के वाहनों में ड्रग्स देश के तमाम हिस्सों में सप्लाई करता था।