{"_id":"5f36deaa8ebc3e3cb75e5638","slug":"its-ctu-buses-launched-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl384735563","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में जल्द लॉन्च होगा इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सीटीयू की बसों को कर सकेंगे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में जल्द लॉन्च होगा इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सीटीयू की बसों को कर सकेंगे ट्रैक
Sat, 15 Aug 2020 09:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
चंडीगढ़वासी जल्द ही सीटीयू की बसों को मोबाइल पर ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और इस सुविधा को लांच करने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से समय मांगा है। जानकारी के अनुसार, हफ्ते में अंदर इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) को लांच कर दिया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से यात्री लोकल सीटीयू बसों को अपने मोबाइल पर ट्रैक कर सकेंगे। प्रशासन ने डिपो नंबर 4 की 100 सीटीयू बसों पर स्मार्ट सिस्टम लगा दिया है, जबकि 80 बस क्यू शेल्टर पर डिस्पले व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का काम भी किया जा रहा है। इस संबंध में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि वह जल्द प्रोजेक्ट को शुरू करने वाले हैं।
इसके लिए उन्होंने यूटी प्रशासक से इसे लांच करने के लिए समय मांगा है। उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर बाकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से यात्रियों की सभी परेशानी दूरी हो जाएगी, क्योंकि बस सर्विस में सुधार होगा, जबकि यात्रियों को बसों के आने के संबंध में सही जानकारी मिलती रहेगी।