फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITI for girls will open in punjab soon

पंजाब में लड़कियों के लिए खुलेंगे आईटीआई

Thu, 26 Jun 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
ITI for girls will open in punjab soon

पंजाब में लड़कियों के लिए जल्द इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) खुलेंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। यह फैसला केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने वीरवार सुबह कपूरथला हाउस में बादल के साथ बैठक के दौरान लिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बादल से कहा कि वे राज्य भर में लड़कियों के लिए आईटीआई खोलने को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजें, ताकि लड़कियों को स्व-रोजगार के काबिल बनाया जा सके। गांधी ने कहा कि राज्य के हर जिले में वन-स्टॉप-क्राइसिस-सेंटर की स्थापना के लिए उन्हें प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन


जिससे अपराधों के मामलों में महिलाओं को जल्द सहायता मिल सकेगी। इन सेंटरों की स्थापना के लिए सिर्फ 250-300 वर्ग गज जगह की जरूरत होती है।

इसका सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। बादल ने आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों का भत्ता बढ़ाने की मांग रखी। साथ ही इनके लिए 60 साल की सेवामुक्ति आय के लिए भत्ते का कम से कम दस फीसदी मासिक योगदान वाली कॉन्ट्रीब्यूशन पेंशन स्कीम शुरू करने की भी वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण केलिए आर्थिक सहायता मांगी। सीएम ने बताया कि राज्य में करीब 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्र किराए या पंचायतों की इमारतों में चल रहे हैं। उन्होंने हेल्परों के लिए अधिकतम आयु सीमा कम करने और अनुभव की शर्त खत्म करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed