{"_id":"47de78f246c918f8648c8132e7841ef4","slug":"itbp-personnel-and-2-others-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आईटीबीपी जवान समेत 3 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आईटीबीपी जवान समेत 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू(पंजाब)
Updated Mon, 27 Oct 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह सवा पांच बजे के करीब लालडू नजदीक हुए एक सड़क हादसे में एक आईटीबीपी के जवान समेत तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति जख्मी हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डेराबस्सी की ओर से आ रहा एक टाटा मैजिक उक्त मार्ग पर लालडू स्थित एक फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले के पीछे टकरा गया। हादसे में टाटा मैजिक में आईटीबीपी रामगढ़ में तैनात जवान दीपक कुमार निवासी बिहार, उसके पीछे वाली सीट पर बैठे कुश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी वार्ड नं-6 डेराबस्सी तथा संत लाल पुत्र मंगलू विश्वकर्मा निवासी प्रीत नगर डेराबस्सी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरजीत सिंह पुत्र प्रधान सिंह निवासी डेराबस्सी, मुलसलीम व उसकी दो बेटियां अंजू और जया जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया, जहां से हरजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि मुलसलीम, जया तथा अंजू को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद से ही टाटा मैजिक चालक तथा ट्राला चालक फरार हैं। पुलिस ने हरजीत सिंह के ब्यान पर फरार टाटा मैजिक चालक के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया।