{"_id":"6740fe66c1971180270e98a4","slug":"it-will-be-mandatory-to-take-tt-water-connection-rs-7-per-kiloliter-will-be-charged-chandigarh-news-c-16-pkl1049-568885-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टीटी पानी कनेक्शन लेना होगा अनिवार्य, 7 रुपये प्रति किलोलीटर होगा चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टीटी पानी कनेक्शन लेना होगा अनिवार्य, 7 रुपये प्रति किलोलीटर होगा चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया संबोधित करेंगे। शनिवार को होने वाली सदन की बैठक को पहली बार वह संबोधित करेंगे।इस दौरान वे नगर निगम की वित्तीय संकट पर राहत के तहत ग्रांट की घोषणा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार सदन में वित्तीय संकट पर नगर निगम की ओर से प्रजेंटेशन भी प्रशासक को दी जा सकती है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक की है।
सदन की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इनमें चंडीगढ़ वाटर सप्लाई बायलॉज के क्लॉज 13 (9) (सी) के अनुसार एक कनाल और उससे बड़े घरों में टीटी वाटर का कनेक्शन लेना अनिवार्य है। लेकिन 7,385 घरों में से केवल 2,906 के मालिकों ने ही ट्रीटेड (टीटी) पानी के कनेक्शन लिए हैं। इसके अलावा 414 संस्थानों में से केवल 150 ने ही कनेक्शन लिया है। कई बार सूचना जारी करने के बाद भी एक कनाल से ज्यादा एरिया के कई मकान मालिकों ने टीटी वाटर सप्लाई का कनेक्शन नहीं लिया है। इसलिए अब नगर निगम ने नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार ट्रीटेड पानी कनेक्शन न लेने वाले घरों पर कुल जल बिल का 7 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा। ट्रीटेड पानी की दर 7 रुपये प्रति किलोलीटर होगी, जैसा कि दिल्ली जल बोर्ड के मानकों के अनुसार तय है। ट्रीटेड पानी का उपयोग निर्माण, एयर कंडीशनिंग, शीतलन संयंत्र और अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। नगर निगम चंडीगढ़ वाटर बायलॉज में संशोधन करने का प्रस्ताव नगर निगम की सदन की बैठक में लेकर आएगा।
वेरका बूथ का बढ़ेगा किराया
सेक्टर 25 के जेपी गार्बेज प्लांट और चंडीगढ़ नगर निगम के बीच चल रहे आर्बिट्रेशन मैटर के मामले में चंडीगढ़ नगर निगम सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर करेगा। इसके लिए तुषार मेहता को फीस देने की मंजूरी का एजेंडा लाया जाएगा। नगर निगम 176 वेरका-विटा बूथ के किराए को 6520 से 10000 प्रति महीना करने जा रहा है। इसके साथ ही इन्हें 5 साल के लिए एक्सटेंशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
संस्था ने नहीं भरा 17 लाख का पानी का बिल, अब निगम भरेगा
नगर निगम में अप्रैल 2008 में पीपल फॉर एनिमल्स नाम की एक संस्था को सेक्टर-25 में गोशाला चलाने का काम सौंपा था। संस्था ने अगस्त 2023 तक सेक्टर-25 में गोशाला चलाई। इस दौरान उन्होंने करीब 17 लाख रुपये के पानी के बिल का भुगतान नहीं किया जो, अब 20.89 लाख हो गया है। लगातार बढ़ रहे बिल की वजह से गोशाला का पानी का कनेक्शन कट सकता है। इससे गाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है कि पानी के बिल को फिलहाल निगम भर दे। इस बीच पीपल फॉर एनिमल्स संस्था से बकाया वसूल करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
गार्बेज कलेक्टर्स के एमओयू का होगा एक्सटेंशनगार्बेज कलेक्टर्स के
शहर के 926 डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर्स के साथ नगर निगम के एमओयू को 30 अप्रैल 2025 तक एक्सटेंशन देने का भी एजेंडा आएगा। सदन बैठक में केबल ऑपरेटर के ग्राउंड रेंट को हर साल 10 से 20 फीसदी बढ़ाने और सेक्टर-25 व मलोया के गौशाला में कैटल फीड पहुंचाने के वर्तमान टेंडर को एक्सटेंशन देने का भी एजेंडा लाया जाएगा।