फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It was expensive to keep tenants without verification, a case was filed against the owner

बिना वेरीफिकेशन किरायेदारों को रखना महंगा पड़ा, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 07 Apr 2021 09:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
It was expensive to keep tenants without verification, a case was filed against the owner
चंडीगढ़। बिना सत्यापन के किराएदार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सेक्टर-22 में बिना पुलिस सत्यापन के तीन किरायेदारों को रखने पर मकान मालिक हरविंदर सिंह उर्फ प्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 चौकी पुलिस उक्त क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पता चला कि सेक्टर 22/ए स्थित एक मकान में किराएदारों को बिना पुलिस सत्यापन के रखा गया है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और किराएदारों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में पंजाब के होशियारपुर निवासी आकाशदीप सिंह, रोहतक निवासी राहुल और जींद निवासी अमन ने बताया कि क्रमश: वह पिछले करीब पांच महीने, 20 और 25 दिनों से उक्त मकान में किराए पर रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक हरजिंदर सिंह से इन युवकों के किराए पर रखने से पहले पुलिस सत्यापन संबंधी पूछा तो पता चला किसी का भी सत्यापन नहीं कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक हरजिंदर के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed