{"_id":"6a160949764355b2c200f9c1","slug":"it-park-police-station-conducted-a-flag-march-in-indira-colony-removing-illegal-encroachments-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1030190-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में आईटी पार्क थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, अवैध कब्जे हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में आईटी पार्क थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, अवैध कब्जे हटवाए
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बढ़ते अवैध कब्जों, सड़कों पर खड़े वाहनों और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार को आईटी पार्क थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की।
थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने इंदिरा कॉलोनी की विभिन्न गलियों और मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे न करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अभियान में नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर ललित त्यागी की टीम भी शामिल रही। टीम ने सड़कों पर रखा अवैध सामान, निर्माण सामग्री और अन्य अतिक्रमण हटवाए। कई स्थानों को खाली कराकर रास्तों को सुचारु बनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।