श्री करतारपुर साहिब पर पाक की नई चाल, सिरसा बोले- आईएसआई की संस्था को प्रबंधन सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के रख-रखाव का काम ईटीपीबी नाम के एक संस्थान को सौंप दिया है। इससे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा की जिम्मेदारी पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पास थी। पाक की इस हरकत पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान कैबिनेट ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के प्रबंधन का जिम्मा पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से छीन कर गैर-सिख निकाय ईटीपीबी को सौंपा है। पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का संगठन ईटीपीबी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का नियंत्रण करेगा।'
वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रंबधक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह से मुलाकात भी की।
Delhi: Delhi Sikh Gurdwara Management Committee delegation lead by its Pres Manjinder Singh Sirsa meets Joint Secretary JP Singh in MEA, over the transfer of management of Kartarpur Gurudwara to Pakistan's Evacuee Trust Property Board from Pakistan Gurudwara Committee pic.twitter.com/HZmWvnhiTA
— ANI (@ANI) November 5, 2020
It's unfortunate that Pakistan cabinet has handed over Gurudwara Darbar Sahib Kartarpur's management to an ISI organisation ETPB from Pakistan Gurudwara Committee, which is a Sikh organisation. A non-Sikh body will control historic Gurudwara: DSGMC President Manjinder Singh Sirsa pic.twitter.com/P1mjLc9e1d
— ANI (@ANI) November 5, 2020