फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is necessary to destroy hemp plants permanently, status report called for.

Chandigarh News: भांग के पौधों को स्थायी तौर पर नष्ट करना जरूरी, स्टेटस रिपोर्ट तलब

Tue, 03 Sep 2024 08:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to destroy hemp plants permanently, status report called for.
हरियाणा, पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन विशेषज्ञों की सलाह लेकर सौंपे जवाब : हाईकोर्ट
विज्ञापन



चंडीगढ़। खाली स्थानों पर उग रहे भांग के पौधों का नशे के लिए प्रयोग होने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पंजाब, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब किया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि इन पौधों को स्थायी तौर पर नष्ट करना जरूरी है। इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लेकर हरियाणा व पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया है।




अप्रैल में संगरूर में 800 ग्राम सुल्फे की बरामदगी के मामले में सह आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया था कि पंजाब-हरियाणा सचिवालय के निकट व राजेंद्र पार्क में भांग के बड़ी मात्रा में पौधे लगे हुए हैं। इन्हीं पौधों से सुल्फा व अन्य नशीली सामग्री तैयार होती है। अक्सर शहर के लोग आसानी से मिलने वाली नशे की इस सामग्री का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह बेहद गंभीर विषय है, क्योंकि नशा न केवल आम लोगों को बल्कि खास तौर पर युवाओं को दीमक की तरह खा रहा है। ऐसे में आसानी से उपलब्ध नशे को समाप्त करना बहुत जरूरी है। कहा, इन पौधों को नष्ट करने की जिम्मेदारी या तो सरकार भूल गई है या फिर आंखें मूंदे बैठी है। इन पौधों की आसानी से उपलब्धता की वजह से युवा इसे नशे में बदलकर तस्करी कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पौधों को नष्ट करने को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed