फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is mandatory to fill the fifth circle in Haryana CET

Haryana CET: निगेटिव मार्किंग नहीं, पांचवां गोला भरना अनिवार्य, नहीं तो प्रत्येक प्रश्न के 0.95 अंक कटेंगे

Sat, 22 Oct 2022 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

सीईटी परीक्षा के लिए पांच और छह नवंबर को परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर के दायरे में धारा -144 लागू रहेगी। इसके अलावा, कोचिंग सेंटर व प्रिंटिंग, स्टेशनरी दुकानें बंद रहेंगी। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
It is mandatory to fill the fifth circle in Haryana CET
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप-सी के 32 हजार पदों के लिए पांच और छह नवंबर को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी लेकिन पांचवां गोला भरना अनिवार्य होगा। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा नहीं करता है तो उसके प्रत्येक प्रशन के 0.95 अंक काटे जाएंगे। पांचवां गोला भरने के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त पांच मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, महिलाओं और दिव्यांगों को उनके गृह जिले या आसपास के जिले में ही परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए परीक्षा का समय 100 मिनट होगा। 5वें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त पांच मिनट देने से परीक्षा का समय 105 मिनट होगा। पांच और छह नवंबर को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। सुबह परीक्षा का समय 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा। इसी प्रकार, शाम की शिफ्ट का समय 3 बजे से 4:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे होगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत हरियाणा के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए 11,36,874 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एक शिफ्ट में तीन लाख से कम बच्चे परीक्षा देने आएंगे। सात नवंबर को आरक्षित दिवस रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने को पहली बार नया प्रयोग
सीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परीक्षा में प्रश्न के उत्तर में चार विकल्पों के अलावा 5वां विकल्प भी जोड़ा गया है। इस 5वें विकल्प में नोट-अटेम्पटिड लिखा होगा। यदि कोई अभ्यर्थी उत्तर के चार विकल्प नहीं भरता है तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा। कोई भी अभ्यर्थी उत्तर खाली नहीं छोड़ सकता। कोई अभ्यर्थी यदि अनिवार्य 5वें विकल्प को भी नहीं भरता है तो छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के 0.95 नंबर काटे जाएंगे।

धारा 144 रहेगी लागू
सीईटी परीक्षा के लिए पांच और छह नवंबर को परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर के दायरे में धारा -144 लागू रहेगी। इसके अलावा, कोचिंग सेंटर व प्रिंटिंग, स्टेशनरी दुकानें बंद रहेंगी। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। परीक्षा केंद्रों का सिक्योरिटी ऑडिट किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में केवल अधिकारिक लोगों का ही प्रवेश होगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की दायरे में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी। इसके अलावा, एंबुलेंस की व्यवस्था और डायल-112 की ईआरवी वाहनों को भी अलर्ट पर रखा जाए।

मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक, तैयारियां की समीक्षा
सीईटी को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, रोडवेज महाप्रबंधकों के साथ सीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कौशल ने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि सीईटी परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा किया जा रहा है लेकिन इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की है। 

मुख्य सचिव ने कहा कि चूंकि परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा किया जा रहा है, इसलिए वे अपनी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार प्रश्नपत्र बैंक में रखेंगे। इसके लिए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एनटीए से समन्वय स्थापित कर प्रश्नपत्र को लाने व ले-जाने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed