फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is important to serve parents, obey the orders of guru and elders: Shailendra Parashar

माता पिता की सेवा, गुरु और बड़ों की आज्ञा का पालन करना जरूरी: शैलेंद्र पराशर

Thu, 21 May 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
It is important to serve parents, obey the orders of guru and elders: Shailendra Parashar
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास शैलेंद्र पराशर ने कथा के सातवें दिन बुधवार को प्रवचन में कहा कि आप सभी अपने जीवन में आदर्श स्थापित कीजिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा, गुरु और बड़ों की आज्ञा का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और धर्म पालन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हर परिस्थिति में सत्य और धर्म का साथ दिया तथा अपने आचरण से समाज को मर्यादा का संदेश दिया।
कथा व्यास ने कहा कि आज के समय में परिवारों में प्रेम, सम्मान और संस्कार बनाए रखने के लिए श्रीराम के आदर्शों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सेवा और सदाचार का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि कभी भी किसी को विचलित नहीं होना चाहिए। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed