फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is important to maintain peace of Punjab says Rahul Gandhi

Punjab polls 2022: गुरदासपुर में राहुल गांधी बोले- पंजाब की शांति को बरकरार रखना जरूरी, अगर भंग हुई तो नुकसान हिंदोस्तान का होगा

Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
It is important to maintain peace of Punjab says Rahul Gandhi
लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब की शांति को बरकरार रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पंजाब हिंदोस्तान की आत्मा है। किसी भी हालत में शांति भंग हुई तो पंजाब का नहीं बल्कि हिंदोस्तान का नुकसान होगा। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरदासपुर की अपनी रैली में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब को एक साथ खड़े होने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को वोट करें क्योंकि पार्टी सभी को साथ लेकर चलना जानती है और सरकार चलाना भी। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, अरुणा चौधरी और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि 2013 में उन्होनें कहा था कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशे का है लेकिन अकाली और भाजपा गठबंधन ने उस समय उन्हें झूठा करार दिया था। अब अकाली दल से अलग होने के बाद अमित शाह पंजाब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो खोलने की बात कह हमारी दूरदर्शिता को सही साबित कर दिया। ऐसे ही हमने कोरोना के संबंध में पहले ही आगाह किया था। लेकिन मोदी सरकार समझ नहीं पाई। जिसकी कीमत देशवासियों ने चुकाई।
विज्ञापन


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून लेकर आई। पंजाब के किसान सड़कों पर उतरे। एक साल वह ठंड में कोरोना के वक्त भूखे खड़े रहे। इसकी वजह यह है कि नरेंद्र मोदी किसानों की मेहनत दो-तीन अरबपतियों को देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बाद पीएम ने कहा कि गलती हो गई। मगर एक साल तक उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों से बात नहीं की और 700 किसानों ने शहादत दी। इस संबंध में संसद में जब उन्होंने कहा कि दो मिनट शहीद किसानों के लिए मौन रखिए तो समय नहीं दिया गया। गलती हुई तो फिर 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया। सिर्फ कांग्रेस की राज्य सरकारों ने मुआवजा दिया है।
 
कोरोना के वक्त फेल हो गई थी दिल्ली सरकार
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि आप वाले यहां मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं लेकिन सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक कांग्रेस ने बनाए थे। आप को तो क्लीनिक चलाना नहीं आता। कोरोना के समय यह क्लीनिक बेकार साबित हुए। ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी हुई। हजारों लोग सड़क पर मर गए। कोरोना के वक्त आम आदमी पार्टी पूरी तरह फेल हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घरों तक सिलिंडर पहुंचाए।

पंजाब में अरबपतियों की सरकार नहीं चलेगी
राहुल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी को समझते हैं। वह पंजाब में अरबपतियों की सरकार नहीं चलाएंगे। पंजाब में किसानों, गरीबों, मजदूरों और स्मॉल-मीडियम इंडस्ट्रीज की सरकार चलाएंगे। नोटबंदी के बाद से देश की बुरी हालत शुरू हुई। देश में बेरोजगारी फैल गई। इंडस्ट्रियां तबाह हो गईं। जीएसटी गलत ढंग से लागू कर दिया। पीएम रोजगार, भ्रष्टाचार और कालेधन के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन को कहा कैंसर
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने संबोधन में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और उन्हें कैंसर करार किया। राहुल की तारीफ करते हुए उन्होंने कैंसर को हटाने वाला बताया। इसके बाद वह अकाली दल के सुखबीर बादल को खत्म करने की भी बात कही। उन्होंने सुखबीर व बिक्रम मजीठिया को रेत माफिया कहा और अवैध खन्न को खत्म करने की बात कही। सुनील जाखड़ ने पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर अपना भाषण शुरू किया। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि पुलवामा हमले में दीनानगर का एक सिपाही शहीद हुआ था लेकिन उनके परिवार को अपने ही बेटे की अंतिम क्रियाओं को करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के कारण पार्थिव शरीर एक दिन बाद मिला था। शव पुलवामा से दिल्ली ले जाया गया, क्योंकि पीएम मोदी को उन्हें श्रद्धांजलि देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed