फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IT has been waiting over City

आईटी सिटी में प्लाट खरीदना है तो तैयार रहें

Sat, 07 Dec 2013 10:19 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 07 Dec 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
IT has been waiting over City
कई सालों के इंतजार के बाद आखिर गमाडा ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी लांच कर दिया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के पहले चरण में आईटी सर्विस, आईटीईएस एवं बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित कं पनियों को प्लॉट देने का फैसला लिया गया गया।

विभिन्न साइज के 80 प्लॉटों के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर तय की गई है।

गमाडा के थिंक टैंक ने प्रोग्रेसिव पंजाब से ठीक पहले प्रोजेक्ट लांच किया है। गमाडा को भी प्रोजेक्ट के सम्मिट में पूरे हिट रहने की उम्मीद है। क्योंकि गमाडा ने आईटी सिटी के लिए विश्ेाष पॉलिसी बनाई है। उसी के तहत उसे विकसित किया जाना है।

जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा तीन तीन सेक्टरों 82ए, 83ए व 101 में कुल 1685 एकड़ में आईटी सिटी स्थापित की जाएगी।

इसमें 400 एकड़ जमीन आईटी कंपनियों के लिए रखी गई। यह पूरी नॉन पाल्यूटिंग इडंस्ट्री रहेगी। जबकि बाकी हिस्से में कॉमर्शियल एवं रेजिडेंशियल एरिया स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए हालांकि गमाडा के द्वारा नियम एवं शर्ते कड़ी रखी गईं हैं। जो कंपनियां नियमों पर पूरा करेगी। वे ही कंपनियां प्लॉटों के लिए आवेदन कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्लॉट अलॉट करने से सारे दस्तावेज चैक किए जाएंगे। इसके बाद ही सारी प्रक्रिया  होगी।

प्लॉटों के बारे में जानकारी
साइज....................संख्या....................कुल कीमत करोड़ में....................प्रोसेसिंग फी
50 एकड़....................2....................137.50....................100000
25 एकउ़....................1....................79.00....................50000
20 एकड़....................1....................60.25....................50000
10 एकड़....................3....................37.75....................50000
05 एकड़....................8....................21.50....................50000
02 एकड़....................8....................9.50....................50000
01 एकड़....................15....................5.00....................50000
0.5 एकड़....................42....................2.50....................25000

कैंसर सेस और कल्चरल सेस भरना होगा

इस दौरान जो कंपनियां प्लॉट जीतने में कामयाब रहेंगी। उन्हें प्लॉट की कुल कीमत का एक प्रतिशत कैंसर सेस के रूप में देना होगा। प्लॉट की कीमत का एक प्रतिशत कल्चरल सेस के रूप में चुकाना होगा।

यह राशि उन्हें एलओआई जारी होने के 60 दिनों के भीतर भरनी होगी। प्लॉटों के लिए आवेदन गमाडा ईओ के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनाकर करना होगा।

इस दौरान भरी जाने वाली प्रोसेसिंग फी नॉन रिफंडएबल होगी। स्कीम संबंधी किसी तरह समस्या आने पर ईमेल से भी गमाडा से संपर्क किया जा सकता है। जिसके लिए chief.gmada@gmail.com पर संपर्क करना होगा।

मार्च-2015 तक विकसित होगी आईटी सिटी
गमाडा द्वारा आईटी सिटी को मार्च 2015 तक पूरी तरह विकसित किया जाएगा। इस दौरान आईटी सिटी में बिजली-पानी, रोड नेटवर्क, सीवरेज एवं ड्रेनेज समेत अन्य सभी सिविल काम पूरे किए जाएंगे। ताकि वहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए।


बस स्टैंड, एक्सपो और होटल की भी प्लानिंग
आईटी सिटी में गामडा ने लोगों की सुविधा के लिए एक बस स्टैंड भी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह करीब 6.60 एकड़ जगह में बनेगा।

इसके लिए जगह की निशानदेही कर ली गई। इसके अलावा 50 एकड़ में एक्सपो एवं 16 एकड़ जगह होटल के लिए रिजर्व रखी गई है।

2893 कटेंगे रेजिडेंशियल प्लॉट
गमाडा ने आईटी में 2983 रेजिडेंशियल प्लॉट काटने की भी योजना तैयार की है। यह प्लॉट पांच साइज में होंगे। इसमें 100, 200, 300, 400 व 500 वर्ग गज वाले शामिल है। आने वाले समय में गमाडा द्वारा इनके लिए स्कीम निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed