फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It had be good if a judicial or CBI inquiry happens says Ashok Manju brother of DSP Surender Singh

DSP हत्याकांड: छोटे भाई ने कहा- घटना की न्यायिक या सीबीआई जांच हो तो अच्छा, खनन अधिकारियों से भी हो पूछताछ

Wed, 20 Jul 2022 01:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
It had be good if a judicial or CBI inquiry happens says Ashok Manju brother of DSP Surender Singh
डीएसपी सुरेंद्र सिंह और भाई अशोक सिंह। - फोटो : एएनआई

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया के गुर्गे ने डंपर से कुचल कर डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या कर दी। परिवार में मातम पसरा हुआ है। कनाडा से बेटे के लौटने पर हिसार जिले में स्थित डीएसपी के पैतृक गांव सारंगपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच परिवार ने न्यायिक या फिर सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


दिवंगत डीएसपी सुरेंद्र के भाई अशोक ने कहा कि भाई को गुप्त सूचना देने वाला व्यक्ति जांच का विषय है। क्या वह पहले भी मेरे भाई के संपर्क में था। क्या होगा अगर यह उसे मारने की साजिश थी। ट्रक के नीचे बेरहमी से उन्हें कुचला गया। छोटे भाई ने आगे कहा कि न्यायिक या सीबीआई जांच हो तो अच्छा होगा। तब सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। खनन अधिकारियों से भी पूछताछ हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी की पत्नी कौशल्या और बेटी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देते थे, माथे पर अपनी बेल्ट को लगाते थे... हम उन्हें सबसे आगे न रहने को कहते लेकिन वह हमें आश्वस्त करते कि उसे कुछ नहीं होगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed