फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Israel technology, milk production in Haryana, Dairy plant

हरियाणा में इसराईल तकनीक से बढ़ाया जाएगा दूध का उत्पादन

Sat, 14 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Israel technology, milk production in Haryana, Dairy plant
दूध - फोटो : getty images
हरियाणा सरकार इसराईल तकनीक पर हिसार में पशुपालन और डेयरी के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने जा रही है। यह प्रयास प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए होगा।
विज्ञापन


इसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 15 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पशुधन फार्म में स्थापित किया जाएगा।

इस केंद्र को खोलने का मुख्य उद्देश्य इसराईल की किफायती और नवीनतम डेयरी तकनीक का प्रयोग कर मॉडल डेयरी फार्म स्थापित करना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के तहत डेयरी उत्पाद प्रणाली की उपलब्धि को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्कृष्टता केंद्र का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों को इसराईल की तकनीक का इस्तेमाल कर उत्पादकता बढ़ाने का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने बताया कि 110 गायों के लिए आधुनिक डेयरी शेड हैं, जिनका विस्तार 300 गायों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना में हीफर शेड, फीड सेंटर, मिल्किंग पार्लर, मिनी डेयरी प्लांट, क्लासरूम, विस्टर्स गैलरी और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। इसराईल से सीधे सर्वोत्तम हॉलस्टिन फ्रिसीयन जर्मप्लाजम को फ्रोजन सीमन के रूप में आयात किया जाएगा।


केंद्र में पशुओं के उत्पादकता प्रदर्शन पर गर्मी के विपरीत प्रभावों को रोकने के लिए इसराईल की तकनीक का प्रयोग कर पशुओं को नियंत्रित पर्यावरण में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed