फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL match: traffic route plan of mohali near PCA stadium

मोहाली जा रहे हैं तो जानें आज का ट्रैफिक रूट प्लान

Wed, 21 May 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 21 May 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
IPL match: traffic route plan of mohali near PCA stadium

आईपीएल मैचों के दौरान लोगों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। मंगलवार को नया रूट प्लान जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी गुरशरन सिंह संधू ने बताया कि आवाजाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ ट्रैफिक रूटों में बदलाव किया गया है। 21 और 23 मई को होने वाले मैचों में दोपहर तीन बजे से मैच खत्म होने तक रूट प्लान जारी रहेगा।
विज्ञापन


25 मई वाले मैच में दोपहर 12 बजे से रूट प्लान शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर स्टेडियम के पास स्थित हैं।

उन्हें अपने वाहन ले जाने के लिए स्टिकर जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें अभी तक स्टिकर नहीं मिले हैं। उन्हें फेज-8 थाने से स्टिकर हासिल करने होंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे है नया रूट प्लान
1. फेज-7 मोहाली साइड से फेज-9, 10 या 11 जाने वाला ट्रैफिक कुंभड़ा चौक से नाइपर रोड होकर आगे जाएगा। वहीं, फेज-9, 10 या 11 साइड से फेज-7 आने के लिए भी यही रूट प्लान रहेगा।

2. फेज-10 मार्केट के पिछली साइड रहने वाले लोगों के लिए नाइपर के मेन गेट वाली सड़क से होकर मंडीकरण बोर्ड से होकर आगे फेज-10/11 की लाइटों से सेक्टर-48-49 से होकर चंडीगढ़ की तरफ जाना पड़ेगा।


3. फेज-9 से चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को फेज-8/9 की लाइटों से सेक्टर-44/45 की तरफ जा रही सड़क से गुजरना होगा। इसी रास्ते से वापस शहर में एंट्री भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed